नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राजधानी में 15 एकड़ में फैले जयपुर पोलो ग्राउंड से इंडियन पोलो एसोसिएशन को बेदखल करने के मामले में 12 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है। इस मामले में केन्द्र सरकार के 20 मई के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के एक सत्र अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गई है। न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल कारण मामले की सुनवाई को टाल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...