पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के थाना के समीप स्थित भवन में बतौर मुख्य अतिथि झामुामे केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी ने इंडियन पब्लिक स्कूल का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद‌्घाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि इंडियन पब्लिक स्कूल का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाना है और वे इसके लिए हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं।अपने संबोधन में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज विकसित नहीं हो सकता। इसलिए हमें शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना होगा। उन्हों...