अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ नर्सिंग छात्र छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। नर्सिंग छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय उन्हें इंडियन नर्सिग काउंसिल से अप्रूव कॉलेज की जानकारी दी गई, डिग्री आई तो एसएनसी अप्रूव का फर्जीवाड़ा सामने आया। छात्र अब न्याय की गुहार को लेकर दर दर ठोकर काट रहे हैं। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक कॉलेज में समस्याएं नहीं सुधरीं तो आंदोलनप्रदर्शन की जानकारी गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अलीगढ़ महानगर के कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर अनूपशहर-कासिमपुर रोड स्थित एसीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चल रही गंभीर अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए बिना आईएनसी अप...