नई दिल्ली, जुलाई 15 -- इंडियन एनर्जी एक्सचेंज द्वारा प्रमोटेड इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। बता दें कि IGX देश का पहला और एकमात्र अधिकृत राष्ट्रीय स्तर का फिजिकल डिलीवरी-बेस्ड गैस ट्रेडिंग एक्सचेंज है। इस कंपनी में अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस की भी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन यानी ओएनजीसी, GAIL (इंडिया), टोरेंट गैस, अइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और IGX ISOS ट्रस्ट पब्लिक शेयरहोल्डर हैं।आईपीओ की डिटेल जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा। इसके तहत प्रवर्तक इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) 1.67 करोड़ तक शेयर ब...