नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली। इंडियन गैस एक्सचेंज लिमिटेड (आईजीएक्स) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईजीएक्स, देश का पहला ऑनलाइन डिलीवरी-आधारित प्राकृतिक गैस कारोबार मंच है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मंगलवार को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। इसके तहत प्रवर्तक इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) 1.67 करोड़ तक शेयर बेचेगी। आईपीओ के बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण इससे आईजीएक्स को कोई राशि प्राप्त नहीं होगी। निर्गम से मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाली कंपनी आईईएक्स को जाएगी। यह भी पढ़ें- इंडियन गैस एक्सचेंज ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, अडानी का भी कंपनी में बड़ा दांव

हिं...