प्रयागराज, नवम्बर 28 -- प्रयागराज। एयरफोर्स स्टेशन बमरौली स्थित भारतीय वायु सेना के बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल (बीएफटीएस) में शनिवार को 218वें आर्मी पायलट कोर्स (हेलीकॉप्टर) और इंडियन कोस्ट गार्ड के स्टेज-I प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित होगा। 609 (आई) एविएशन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर वीएस यादव समारोह में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शामिल होंगे। इस साल जुलाई में शुरू हुआ पांच महीने का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारी अब अपनी अगली परिचालन जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं। नौ अक्टूबर 1987 को स्थापित बीएफटीएस भारतीय सेना, वायु सेना और कोस्ट गार्ड के अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण देकर उनमें बेहतर समन्वय और जॉइंटमैनशिप विकसित करता है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो के लिए 20 साल के मौसम का हुआ अध्ययन संस्थान ने दशकों से द...