देहरादून, अप्रैल 10 -- हरिद्वार। इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने जिस कारण से भाजपा की सदस्यता ली थी वह कार्य नहीं हुए हैं। भाजपा में किसान नेताओं की अनदेखी होती है। अब किसानों के मुद्दों पर संघर्ष होगा। बिना सोचे समझे दायित्वधारी बना दिए गए हैं। प्रदेश में किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य अन्य प्रदेशों से बहुत कम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री को किसानों ने संबंधित पत्र भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.