लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक की गई। जिला स्तरीय डीसीसी डीएलआरसी बैठक में सीडीओ ने बैंकों के सीडी रेशियो की समीक्षा की। 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाली बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक जिसका रेशियो 14.31 प्रतिशत है, आईडीबीई का 25.46 प्रतिशत है इसे सुधार का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण पत्रावलियों, सरकारी योजनाओं की फाइलों को अनावश्यक न लटकाएं। लंबित आवेदनों का तुरंत निस्तारण करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों को चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार न होने पर जिला परिषद के सरकारी खाते बैंक से हटा लिए जाएंगे साथ ही आईडीबीई बैंक के खिलाफ कार्रवाई को सचिव को पत्र लिखा जाएगा। समीक्षा में केनरा ब...