सीतापुर, जून 24 -- सीतापुर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों और विद्यार्थियों के लिए इंडियन ओलम्पियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स -2026 के नामांकन शुरू हो गए हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता गणित के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का एक बेहतरीन मंच है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में पंजीकृत करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, छात्र-छात्राएं 25 जुलाई तक प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट mtai.org.in पर जाकर स्वयं अपना ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट व विशेष परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू इस प्रतियोगिता में नि...