नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- सरकारी तेल कंपनी में काम सीखने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खबर है। इंडियन ऑयल ने पूर्वी भारत में 409 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। न लिखित परीक्षा होगी न इंटरव्यू। चयन सीधे आपके नंबरों की मेरिट से होगा। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सबके लिए जगह है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग डिवीजन ने पूर्वी क्षेत्र के लिए विज्ञापन 13 नवंबर को जारी किया। आवेदन उसी दिन सुबह 10 बजे से शुरू हो गए। चयनित युवाओं को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग मिलेगी। भर्ती पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम के साथ सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए है। अंडमान-निकोबार भी इसमें शामिल है। पद चार श्रेणियों में बंटे हैं: टेक्नीशियन अप्रेंटिस, आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और ...