रांची, नवम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न खास तरीके से मना रहा है। रांची में रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो होगा। रविवार को सुबह 10 बजे राज्य में पहली बार 'झारखंड जतरा' यात्रा निकाली जाएगी। यह सांस्कृतिक यात्रा डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर से शुरू होकर राजेंद्र चौक, कडरू मोड़, सुजाता चौक, मेन रोड, सर्जना चौक, शहीद चौक, कचहरी चौक और जेएससीए चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान तक पहुंचेगी। जतरा में 4000 से अधिक कलाकार, 10 थीम आधारित झांकियां और विभिन्न पारंपरिक नृत्य दल हिस्सा लेंगे, जो पूरे मार्ग में झारखंड की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करेंगे। मोरहाबादी में 4 से 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या शाम 4 से 8 बजे तक मोरहाबादी में राज्य की लोककला, जनजातीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.