धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ताज होटल पटना में आयोजित मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड्स-2026 का आयोजन हुआ। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने धनबाद की इंडियन आइडल सिंगर पूजा चटर्जी को मोस्ट इंस्पिरेशनल पर्सनैलिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया-2026 सम्मान से सम्मानित किया। अपनी सुरीली आवाज, मेहनत और शानदार उपलब्धियों के दम पर पूजा ने संगीत जगत में एक अलग पहचान बनाई है। इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट रह चुकी पूजा चटर्जी सा रे गा मा पा की जूरी सदस्य रह चुकी हैं। देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सम्मान ग्रहण करने के बाद पूजा ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनकी जन्मभूमि धनबाद, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूरे...