इंडियन आइडल के मंच में सीखने का मौका मिला : अभिषेक
धनबाद, जून 30 -- इंडियन आइडल सीजन 16 के टॉप-6 तक जगह बनाकर कम वोटिंग की वजह से बाहर हुए अभिषेक कुमार सोमवार को धनबाद पहुंचे। भुईफोड़ मंदिर के पास कलाकारों ने उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया। अभिषेक ने कहा कि इंडियन आइडल जैसे बड़े मंच पर उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जैसे संगीत के इतने बड़े कलाकारों ने जो उनकी तारीफ की है, वह सबसे बड़ा पुरस्कार है। अभिषेक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह बचपन से ही ऑडिशन देते आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि किसी दिन वह किसी बड़े शो का हिस्सा होंगे। यहां जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है कि पूरा धनबाद ही उनका घर है। अभिषेक का विधायक राज सिन्हा ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.