कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 6 से 9 अगस्त के बीच इंडियंस कप राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीते।प्रतियोगिता में 17 राज्यों के करीब 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने सीनियर, कैडेट, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी, बीएसएफ, असम राइफल्स और सिविल सर्विसेज के स्पोर्ट्स कोटे से जुड़े खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। साकीयो आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य कोच राज प्रताप सिंह ने बताया कि किरन सिंह ने स्वर्ण पदक और युवराज शुक्ला ने रजत पदक जीता। दृष्टि सिंह, अयांश सिंह, प्रतीक कुमार, ईथन जोश पोडली, नोआह पोडली, अनय दुबे,...