झांसी, दिसम्बर 9 -- झांसी। इंडिगो संकट के चलते ट्रेनों पर तेजी से दबाव बढ़ रहा है। सोमवार देर रात वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ हो गई। 50 से अधिक ट्रेनों के निरस्त और डायवर्ट होने से दबाव और बढ़ गया। ऐसे में कई यात्री ट्रेनों पर चढ़ नहीं सके। सफर के लिए वह परेशान होते रहे। बता दें कि इंडिगो एयर लाइन्स में चल रही समस्या के चलते यात्री अपने मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में परेशान होकर लोग ट्रेनों का विकल्प देख रहे हैं। इसी उम्मीद में लोग झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। सर्दी के सीजन और स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर बन रहे वॉशेबल एप्रन के चलते 31 ट्रेनों को ग्वालियर और बीना स्टेशनों से डायवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा 22 ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिनका ...