नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- इंडिगो ने पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और उससे पहले देरी के कारणों की जांच की जिम्मेदारी एक अमेरिकी कंपनी को सौंपी है। शुक्रवार को कंपनी ने इस संबंध में बयान जारी किया। इसमें कहा कि निदेशक मंडल ने अमेरिकी कंपनी चीफ एविएशन एडवाइजर्स को जांच का जिम्मा सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह जांच अनुभवी विमानन विशेषज्ञ कैप्टन जॉन इल्सन के नेतृत्व में होगी, जो अमेरिकी विमानन नियामक एफएए, अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) और अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संघ के अलावा कई बड़ी वैश्विक एयरलाइंस के साथ काम कर चुके हैं। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि चीफ एविएशन एडवाइजर्स की टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे कौन से कारण थे जिनके कारण पहले उड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.