नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने और भारी देरी के मामलों की जांच जारी है। चार सदस्यीय समिति इस सप्ताह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर इंडिगो के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। समिति यह जांच कर रही है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द क्यों हुईं और कई उड़ानें 10 से 15 घंटे की देरी से रवाना क्यों हुईं। समिति यह भी देख रही है कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) 2024 को लागू करने के लिए इंडिगो ने पहले से क्या तैयारियां की थीं। रोस्टर सिस्टम और उसके कार्यान्वयन की स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा, परिचालन प्रभावित होने के पीछे किस स्तर पर चूक हुई और कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि उड़ान सेवाएं ...