नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो पर जीएसटी के संबंध में 13 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब के राज्य कर, उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग सहायक आयुक्त के कार्यालय ने वित्त वर्ष 2021-22 से संबंधित 13,28,255 रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने जुर्माने के साथ-साथ जीएसटी की मांग भी उठाई है। कंपनी इस निर्णय को उचित प्राधिकरण के समक्ष चुनौती देगी। कंपनी ने यह भी कहा कि इस फैसले का उसके वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...