नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उदयपुर के लिए उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि नोएडा से उदयपुर की उड़ान 25 अक्तूबर से और नवी मुंबई से उदयपुर की उड़ान 15 नवंबर से शुरू होगी। दोनों दैनिक उड़ानें होंगी। झीलों के शहर उदयपुर में साल 2025 में 20 लाख घरेलू और 1.6 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। इन दोनों नई उड़ानों के शुरू होने अब उदयपुर से सात शहरों के लिए उसकी सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी। बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई पहले से इस सूची में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News: गयाजी एयरपोर्ट ने जारी किया डोमेस्टिक व इंटरनेशनल फ्लाइट का विंटर शेड्यूल यह भी पढ़ें- Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से एयर टैक्सी सेवा शुरू करन...