नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो एयरलाइंस को बीते वर्ष दिसंबर में उड़ानों में भारी व्यवधान के बाद दी गई अस्थाई छूट को समाप्त कर दिया है। अब सभी नियम पूरी तरह लागू होंगे। बुधवार को जीडीसीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोट में कहा गया है कि अब इंडिगो सभी कानूनी नियमों और 9 अक्टूबर 2025 को लागू किए गए नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल)के नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए तैयार है। बीते वर्ष एफडीटीएल से जुड़े नियमों के लागू होने के बाद दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुई थीं। देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजीसीए ने कंपनी को उड़ान ड्यूटी स...