शामली, दिसम्बर 9 -- छह दिनों से इंडिगो की मनमानी के चलते रद्द हो रहीं फ्लाइट से हो रही परेशानियों से शामली के लोगों को भी दो-चार होना पड़ रहा है। शामली से हनीमून मनाने गोवा गए कपल रजत बालियान और आंचल को वापसी के दौरान रात एयरपोर्ट पर ही गुजरानी पड़ी। रात में फ्लाइट कैंसिल होने पर उन्हें मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे की फ्लाइट मिल पाई। इसी तरह से हनुमानधाम प्रबंध समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी एवं उनके परिवार को भी फ्लाइट स्थगित होने से रात स्टेशन पर ही गुजरानी पड़ी। रातभर इंतजार करते हुए सलिल द्विवेदी की हालत भी बिगड़ गई। उस्मानपुर गांव निवासी आंचल की शादी साहटू नंगला निवासी रजत बालियान से 24 नवंबर को हुई थी। आंचल के भाई के आशीष ने बताया कि तीन दिसंबर को उनकी बहन और जीजा हनीमून के लिए गोवा गए थे। उनकी वहां से वापसी की इंडिगो फ्लाइट नंबर 6 ई- 5153...