नई दिल्ली, मई 26 -- बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6017 में टेकऑफ से पहले धुआं दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। विमान रनवे पर चल रहा था, तभी केबिन के अंदर धुआं फैलने की सूचना मिली। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रोक दी और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जो राहत की बात है। यह भी पढ़ें- भारत में क्वाड की बैठक के तिलमिलाया चीन, करने लगा शांति, स्थिरता की बातें इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को टर्मिनल पर ले जाया गया। वहां उनकी देखभाल के लिए टीम तैनात की गई और उन्हें रिफ्रेशमेंट्स भी ...