प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-2270 सोमवार को निरस्त रही, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए, जहां उन्हें उड़ान निरस्त होने की जानकारी मिली। यात्रियों का कहना था कि उन्हें पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी, हालांकि एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि निरस्तीकरण का संदेश समय से सभी यात्रियों को भेज दिया गया था। सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर कुल छह उड़ानों से 444 यात्रियों का आगमन और 650 यात्रियों ने दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी। दिल्ली से इंडिगो का विमान दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरकर ढाई बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचता है और यहीं से 3:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है। इस विमान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.