कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी में पीजी एकेडमिक्स एंड करियर काउंसिल, अनुसंधान एवं विकास अधिष्ठाता कार्यालय की मदद से इंडस्ट्री 360deg: प्रक्रिया सुरक्षा, पर्यावरण-सामाजिक-प्रशासन एवं जोखिम प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणालियों के बीच की दूरी को कम करना तथा दैनिक जीवन एवं उद्योगों में प्रक्रिया सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. तरुण गुप्ता, प्रो. राघवेंद्र कुमार चौधरी (शैक्षणिक मार्गदर्शक, एएनसी), रीमा मित्तल (पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी, टेक्नोपार्क आईआईटी), राकेश वर्मा, रेखा शर्मा ने किया। प्रो. गुप्ता ने कहा कि पर्याप्त जानकारी के अभाव में उपकरणों की खराबी, अनावश्यक कार्य ...