लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने शहर के वंदन गार्डेन में इंडस्ट्री विजन मीट 2026 का आयोजन किया। उद्योगों में नवाचार, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक नीतियों, बैंकिंग सहायता, निवेश सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि जो भी उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिस कैटेगरी का तैयार कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, बैंकिंग सहायता और योजनाओं से निवेश बढ़ा सकते हैं। उन्होंने नवाचार आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ने औद्योगिक नीतियों, निवेश के अवसरों, बैंकिंग सहायता और सरकारी योजनाओं पर उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही सोलर एवं सतत ऊर्जा के क्षेत्र में संभावनाओं पर भी मंथन किया गया। संचालन आईआईए लखीमपुर के उपाध्यक...