कानपुर, मई 21 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर अब इंडस्ट्री के विशेषज्ञों को ही साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ के रूप में तैयार करेगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब ने पहली बार इंडस्ट्री को देखते हुए एक प्रोग्राम तैयार किया है। जिसका नाम है साइबर फिजिकल सिस्टम एडं ओटी (ऑपरेशन टेक्नोलॉजी) साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम। इस प्रोग्राम को टाटा मोटर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। डिजिटल होती दुनिया में साइबर हमलों का खतरा तेजी से बढ़ा है। एक कंप्यूटर की मदद से लाखों किमी दूर बैठा एक हैकर किसी भी व्यक्ति नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी कंगाल कर सकता है इसलिए रक्षा क्षेत्र के अलावा सभी इंडस्ट्री को अपना साइबर सुरक्षा सिस्टम विकसित करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- लैब-टू-मार्केट पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर जोर वर्तमान में देश में इतने साइबर सुरक्षा...