धनबाद, अक्टूबर 7 -- केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में मंगलवार से राजकीय पॉलिटेक्निक के 66 छात्रों के लिए तीन दिवसीय स्किल ट्रेनिंग शुरू हुई। सीएसआईआर इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव फेज-3 के तहत छात्रों को पीएलसी, एचएमआई, वीएफडी, सेंसर और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिंफर निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि औद्योगिक प्रणाली में सेंसर आंख, कान, नाक और जीभ की तरह काम करते हैं। बताया कि जैसे मानव शरीर में आंखें, कान, नाक, जीभ, त्वचा सेंसर हैं और मस्तिष्क सीपीयू की तरह काम करता है, वैसे ही इंडस्ट्री में सेंसर इनपुट देते हैं, पीएलसी उसे प्रोसेस कर मोटर व अन्य उपकरणों को नियंत्रित करता है। यह भी पढ़ें- एलएलएम पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शुरू उन्होंने छात्रों से पूरी तरह फोकस होकर प्रैक्ट...