जमशेदपुर, जनवरी 8 -- सुप्रीम कोर्ट में इंडस्ट्रीयल टाउनशिप पर सुनवाई आज होने वाली है। इस केस का सीरियल नंबर 33 के रूप में लिस्टेड है। इसे जस्टिस जयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पांचोली की खंडपीठ सुनेगी। इसके बाद इसे चीफ जस्टिस के साथ तीनों न्यायाधीश सुनेंगे। इस मामले में टाटा स्टील, राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को पक्ष बनाया गया है। यह मामला विगत 33 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में चल रहा है। पहली बार 1988 में ही शहर के मानवाधिकार कार्यक्रर्ता जवाहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया था। यह मामला जमशेदपुर वासियों के तीसरे मताधिकार से संबंधित है। वादी का आरोप है कि पूरे देश में जमशेदपुर ऐसा अनोखा शहर है, जहां पर नगर निकाय का चुनाव नहीं होता है। खास तौर से जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र इसका अपवाद बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.