इंडस्ट्रियल पीएसएस से आपूर्ति बाधित रहने से त्राहिमाम की स्थिति
कटिहार, जून 2 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के इंडस्ट्रियल फीडर से सोमवार देर रात से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण रामनगर, प्रभात नगर, रामपाड़ा, नवनीत नगर सहित इस पीएसएस के अधीन आने वाले क्षेत्रों में सोमवार देर रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह नौ बजे कुछ देर के लिए बिजली आई लेकिन लाइन सिरीज होने के कारण किसी काम का नहीं रहा। रह-रहकर बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भी मशक्कत का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि 132 केवी में ब्रेक डाउन होने के कारण तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत का काम पूरा कर आपूर्ति व्यवस्था बहाल की गई।स्थानीय निवासी व कांग्रेस नेता र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.