इंडस्ट्रियल तेल की कटौती से हाजीपुर में कई कल-करखानें हुए बंद
हाजीपुर, मार्च 27 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि पिछले एक माह से खाड़ी देश में चल रहे युद्ध का असर अब वैश्विक बाजारों पर पड़ने लगा है। युद्ध से गैस और पेट्रोलियम की आपूर्ति में कमी हुई है। इससे सभी वर्ग के लोग परेशान चल रहे हैं। सरकार के द्वारा इंडस्ट्रियल तेल की कटौती किए जाने की वजह से औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कई कंपनियों को नुकसान हुआ है। इंडस्ट्रियल तेल आपूर्ति नहीं होने के वजह से प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी, बेकरी, मुर्गी दाना, पशु आहार और फर्टिलाइजर पर असर पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के द्वारा इंडस्ट्रियल तेल में कटौती करने की वजह से हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में कई कंपनियों का कार्य ठप सा हो गया है। कर्मचारियों से काम लेना बंद कर दिया गया है। इंडस्ट्रियल तेल से एलडी और पीपी दाना बनता है। इसके बाद प्रोसेसिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.