इंडस्ट्रियल टाउनशिप में 50 करोड़ से विकसित होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर करीब 50 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत अलग-अलग सेक्टर में चौड़ी सड़कों, ड्रेन और कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा। गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भारी वाहनों के सुगम आवागमन के लिए मजबूत व टिकाऊ सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए ड्रेन का निर्माण भी होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े ये छह प्रमुख कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास है।धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और रेलवे नेटवर्क की निकटता के कारण यहां लॉजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.