बरेली, मार्च 14 -- शहर में बीडीए नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। इस संबंध में सोमवार को होने वाली बीडीए बोर्ड की बैठक में अहम प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर मुहर लगने की संभावना है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया कि बैठक में इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन खरीद का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल किया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष के लिए करीब ढाई हजार से तीन हजार करोड़ रुपये तक का बजट भी पेश किया जाएगा। इस बजट में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट और योजनाएं शामिल होंगी। माना जा रहा है कि बोर्ड बैठक में कई अन्य विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.