बरेली, फरवरी 26 -- भोजीपुरा। इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी लकड़ी की फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी हो गया। इस मामले में दिन में चौकीदारी करने वाले युवक, उसके भाई समेत अन्य के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवाबगंज निवासी अनिल गंगवार बरेली वुडेन क्राफ्ट प्रा. लि. के निदेशक हैं। उनकी फैक्ट्री प्लॉट नंबर 59 इंडस्ट्रियल एरिया भोजीपुरा में स्थित है जो कोरोना काल से बंद थी। दो अगस्त 2025 को अनिल अपनी फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने के इरादे से वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। फैक्ट्री से कीमती मशीनें, मशीनों के पाट्र्स और अन्य सामान गायब था। उन्होने जब चौकीदारों बेचेलाल व सोमपाल और दिन के चौकीदार अनुज से पूछताछ की तो उन्होंने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। फैक्ट्री की चाबियां चौकीदारों के पास ही रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.