कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सुचारू विद्युत आपूर्ति को लेकर सात और आठ अप्रैल को इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन के अधीन आने वाले इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है। 33 केवी में मेंटनेंस कार्य को लेकर चार घंटे का शट डाउन लिया जाएगा। दुर्गा स्थान, न्यू मार्केट, अनाथालय रोड, अमला टोला, गर्ल्स स्कूल रोड, एमजी रोड, मंगल बाजार, बाटा चौक सहित इस पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...