इंडसइंड बैंक के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया बर्खास्त, Rs.1960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में कार्रवाई
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- इंडसइंड बैंक ने अपने पूर्व CEO सुमंत कथपालिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बैंक ने अनुशासनात्मक जांच पूरी होने के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बता दें बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग की गड़बड़ियों से करीब 1,959.98 करोड़ रुपये का असर पड़ा था। बर्खास्तगी के साथ ही बैंक ने उनकी सैलरी और बोनस पर मालुस और क्लॉबैक प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत बैंक मार्च 2020 से अब तक दिए गए बोनस और वैरिएबल पे की रकम वापस लेने की कार्रवाई कर सकता है। बता दें बैंक में गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेते हुए कथपालिया ने 29 अप्रैल 2025 को MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद भी वह बैंक के कर्मचारी बने रहे। बाद में 18 जून 2025 से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।20 नवंबर को लिया फैसला इंडसइंड बैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.