मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के पीजी बॉटनी और भूगोल विभाग में मंगलवार को पीजी के नए छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन हुआ। बॉटनी विभाग में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गृह विज्ञान की अध्यक्ष प्रो. संगीता रानी थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित वर्ग करने के लिए प्रेरित किया।विभाग की अध्यक्षता डॉ. रंजना कुमारी ने बताया कि पीजी के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य कैंपस के माहौल, शैक्षणिक नियमों, संकाय सदस्यों और संस्कृति से परिचित कराना है। अकादमी ऊंचाइयों को प्राप्त करने में विभाग उनकी पूरी मदद करेगा। मौके पर डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. पूनम, डॉ. रितिका, डॉ. नीति किरण समेत विद्यार्थी और रिसर्च स्कॉलर मौजूद थे।वहीं, भूगोल विभाग में आयोजित कार्यक्रम में 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौर...