अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह में इंडक्शन बेचने के बहाने महिला के कुंडल लेकर भाग रहे टप्पेबाजों को भीड़ ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से कुंडल बरामद किए हैं। वहीं,फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। नगला मानसिंह निवासी प्रीति शर्मा रविवार को घर पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच तीन युवक हाथों में इंडक्शन व अन्य सामान लेकर घर में घुस गए। शातिरों ने प्रीति को आठ हजार रुपए का सामान चार हजार रुपए में देने की कहकर बातों में बरगला लिया। प्रीति कमरे से रुपए देने के लिए पर्स निकाल बाहर आ गई। जैसे ही वह रुपए देने लगी तभी आरोपी हाथ से पर्स छींनकर भाग निकले। पर्स में प्रीति के कुंडल रखे थे। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग माजरा समझ गए। लोगों ने पीछा कर दो आरोप...