प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। रसोई गैस की किल्लत से अब बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और होटलों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है। जिन होटलों में रोजाना लोग ठहरते हैं, वहां पर अब चाय नाश्ता इंडक्शन पर बनाया जा रहा है और भोजन के लिए चूल्हे का इस्तेमाल किया जा रहा है। होटल संचालकों का कहना है कि पीएनजी लाइन के लिए आवेदन करने के बाद भी अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। व्यावसायिक सिलेंडर पर रोक के बाद से होटल और रस्टोरेंट संचालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जिन होटलों में पीएनजी कनेक्शन पहले से है, उनका काम तो चल रहा है, शेष का कारोबार ही दो दिनों में बंद होने की स्थिति में आ गया था। ऐसे में इन लोगों ने अपने काम का तरीका बदल लिया। रामबाग स्थित एक होटल के संचालक ने बताया कि उन्होंने अपने यहां का नाश्ता इंडक्शन पर बनाना शुरू कर दिया। क्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.