जौनपुर, जनवरी 27 -- मछलीशहर (जौनपुर)। इंडक्शन चूल्हा पर खाना बनाते समय करेंट की चपेट मे आने से एक छात्रा की मौत हो गई है। नगर के फौजदार इंटर कॉलेज की कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रा खुशबू पटेल निवासी अहमदपुर सोमवार को रात में घर पर इंडक्शन चूल्हा पर खाना बना रही थी। चूल्हा में अचानक करेंट आ गया जिसकी चपेट मे आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा के बाद विद्यालय बंद कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...