पटना, मार्च 24 -- बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) से भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) में नवप्रोन्नत पांच आईपीएस इंडक्शन कोर्स करने हैदराबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जाएगे। गृह विभाग ने इसकी मंजूरी देते हुए उनके प्रशिक्षण की अवधि में उनके प्रतिस्थानी भी तय कर दिए हैं। छह अप्रैल से 15 मई तक चलने वाले इंडक्शन कोर्स के लिए एसटीएफ के एसपी अंजनी कुमार, बी-सैप 16 पटना के समादेष्टा राजेश कुमार, बगहा के एसपी रामानंद कुमार कौशल, बी-सैप 13 दरभंगा के समादेष्टा रवीश कुमार और सारण के ग्रामीण एसपी संजय कुमार का चयन हुआ है। उनकी अनुपस्थिति में बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बगहा के समादेष्टा को बगहा के एसपी और छपरा सदर एक के एसडीपीओ को सारण के ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...