चक्रधरपुर, मार्च 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब रेलवे के रनिंग रूम पर पड़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी रनिंग रूम में भोजन पकाने के लिए पहले चार इंडक्शन चूल्हा मंगाया गया है एवं खाना पकाने में इंडक्शन चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है। जबकि मंडल के करमपादा, डांगुवापोसी, सरडेगा इत्यादि स्थिति रनिंग रूम में लकड़ी, इंडक्शन और कोयले का चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है। रनिंग रूम में खानपान की सेवा मुहैया कराने वाले संवेदक द्वारा गैस की किल्लत को देखते हुये यह वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि कई रनिंग रूम में गैस चूल्हा है, लेकिन आगामी दिनों में गैस की किल्लत को देखते हुये पहले से ही सर्तकता के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है।आईआरसीटीसी ने माइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.