नई दिल्ली, जुलाई 16 -- ABB India share price: शानदार तिमाही नतीजे और ऑर्डर के दम पर गुरुवार को चर्चित कंपनी- ABB इंडिया के शेयर में जबरदस्त उछाल आया। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन BSE पर ABB इंडिया के शेयर की कीमत 10% बढ़कर Rs.7,923.35 हो गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर भी है। इसी के साथ, ABB इंडिया के शेयर की कीमत ने 22 अप्रैल 2026 को बने अपने पिछले उच्चतम स्तर Rs.7,824.95 को पार कर लिया। बता दें कि 18 जून 2024 को शेयर ने Rs.9200 का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छुआ था। कैलेंडर वर्ष 2026 में अब तक ABB इंडिया के शेयर ने 53% की बढ़त हासिल की है जबकि इसी दौरान BSE सेंसेक्स में 9% की गिरावट आई है।कैसे रहे नतीजे ABB इंडिया की पैरेंट कंपनी ABB ने जून 2026 (Q2CY26) में समाप्त दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड हाई ऑर्डर और मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की जानका...