बरेली, जुलाई 31 -- आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी के निर्देशानुसार आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली कैंट की ओर से शुक्रवार को सेंट्रल कमांड इंट्रा क्लस्टर-2 इंग्लिश डिबेट कम्पटीशन का आयोजन जेएलए कारगिल हाल, सदर कैंट में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इसमें एपीएस लखनऊ, आगरा, देहरादून सहित सात टीमें प्रदर्शन करेंगी, जिनके बीच तर्क और वाद-विवाद का जबरदस्त मुकाबला होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधालय चैयरमेन ब्रिगेडियर शशांक बहुगुणा (सीएसओ, उत्तर भारत एरिया) रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...