पटना, फरवरी 24 -- सांस्कृतिक विरासत की संरक्षण करने वाली संस्था इंडियन नेशनल ट्रस्ट फौर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) को यूनेस्को ने पेसीफिक अवार्ड फॉर कल्चरल हेरिटेज कंजर्वेशन 2025 से नवाजा है। नेपाल में 2015 में आए भूकंप के दौरान नष्ट हुए विरासत भवन 'जेष्ठ वर्ण महा विहार' कंजर्वेशन प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इंटैक बिहार स्टेट कन्वेनर भैरव लाल दास व को-कन्वेनर डॉ. शिव कुमार मिश्र ने यूनेस्को के प्रति आभार व्यक्त किया है। बताया कि इंटैक चेयरमैन अशोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नेपाल के सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में कामयाबी मिली। जेष्ठ वर्ण महा विहार, नेपाल के नेवार बौद्ध समुदाय के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का स्थल है, जिसकी स्थापना 17वीं शताब्दी के मध्य हुई थी। इसे फिर से जीवंत ...