किशनगंज, जनवरी 29 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार की देर शाम एसएसबी 41वीं बटालियन की 'सी' कंपनी, पानीटंकी की इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साढ़े 22 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईसीपी न्यू ब्रिज, पानीटंकी पर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी कमांडर को मिली विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर उप निरीक्षक/जीडी विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में एसएसबी की सतर्क टीम ने भारत से नेपाल की ओर जा रही एक सुजुकी वैगनआर कार को जांच के लिए रोका। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्तियों के पास से कुल 22 लाख 50 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि उक्त राशि को अवैध रूप से सीमा पार नेपाल ले जाने की ...