घाटशिला, फरवरी 26 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के पांचपाडंव में लगे इंटेक वेल में आई खराबी के कारण दो दिनों से घाटशिला शहरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी। जिसके कारण तीन पंचायत गोपालपुर, घाटशिला एवं पावड़ा के 1800 परिवार परेशान हैं। खासकर रमजान के समय पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि दाहीगोड़ा जलमीनार से घाटशिला, राजस्टेट, नवाबकोठी, दाहीगोड़ा समेत विभिन्न मुहल्लों के करीब 1800 घरों में रोजाना पानी की सप्लाई होती है। सप्लाई बाधित होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। सोमवार की सुबह से है परेशानी बताया गया कि पांचपांडव गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी में बने इंटक वेल का मोटर ब्रेकडाउन कर गया, जिससे दाहीगोड़ा जलमीनार तक पानी की सप्लाई पूरी तरह ठ...