धनबाद, अप्रैल 13 -- महुदा थाना क्षेत्र की कतरी नदी के किनारे स्थित महुदा-कपुरिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना के इंटेक वेल में शनिवार की देर रात अपराधियों ने ताला तोड़कर मोटर के पुर्जों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई, जब योजना का कर्मी मोटर चालू करने गया। उसने देखा कि स्टार्टर और स्टेबलाइजर टूटा हुआ है तथा उसका कीमती सामान गायब है। पेयजल संचालन समिति के सदस्य विकास कुमार महतो ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे जलमीनार में पानी भरने के बाद वे इंटेक वेल के दरवाजों पर ताला लगाकर घर गए थे। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे जब कर्मी कलेश्वर महतो वहां पहुंचा, तो दोनों दरवाजों के ताले टूटे मिले। जांच में पता चला कि स्टेबलाइजर और स्टार्टर के पुर्जे गायब हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।घटना की सूचना महुदा पुलिस और पेयजल विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.