बस्ती, अगस्त 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कवायद शुरू की गई है। आईसीयू में जल्द पांच बेड बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के दबाव के चलते आईसीयू में बेड की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे मरीजों को इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। उप प्राचार्य डॉ़ अनिल यादव ने बताया गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की गई है। इसके लिए आईसीयू में पांच बेड का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वेंटिलेटर ऑपरेटर और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि मरीजों को समुचित देखभाल मिल सके। मेडिकल कॉलेज मंडल का प्रमुख चिकित्सा संस्थान होने के कारण आसपास के कई जिलों के मरीज बेहत...