इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप : एचआईवी एड्स के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार डगरूआ प्रखंड अंतर्गत मथौर पंचायत के विश्वासपुर गांव में मंगलवार को इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य आमजनों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समुदाय के बीच एचआईवी जांच को बढ़ावा देना था। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर के नेतृत्व में आयोजित कैंप में आमजनों को एचआईवी, एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.