सिमडेगा, जनवरी 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि झारखण्ड स्टेट लाइवलिहुड प्रमोशन सोसाइटी में इंटिग्राटेड फार्मिंग क्लस्टर का उद्घाटन प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने किया। सेंटर का मुख्य उदेश्य चयनित किसानों को बिभिन्न प्रकार के आजीविका स्रोत से जोड़ना है। सेंटर से कृषि सम्बंधित उन्नत बीज, जैविक खाद, जैविक कीटनाशक एवं पशुपालन में गांव के सभी बकरी, मुर्गी, सुकर एवं बतख पालन हेतु उसमे टीकाकरण, कृमिकरण आदि में सहायता प्रदान करना है। बीडीओ नूतन मिंज ने खाली प्रांगण में और भी अन्य कृषि गतिविधि, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट एवं होर्टिकल्चर से सम्बंधित गतिविधि करने का सुझाव दिया। मौके पर मुखिया संगीता मिंज सहित अनीता देवी, उषा देवी, पुनीत लुगुन, रोजलीन होरो, तेलानी जोजो, स्वाति टेटे, संदीप कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.